Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Road Accident in Sariya Father-in-law and Son-in-law Killed

सड़क दुर्घटना में सरिया से बगोदर जा रहे ससुर-दामाद की मौत

सरिया अनुमंडल के समीप एक सड़क दुर्घटना में ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। गौरव रजक और उनके ससुर सहदेव मंडल बाइक पर थे जब एक कार ने उन्हें टक्कर मारी। दोनों को गंभीर चोटें आईं और बगोदर ट्रॉमा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 24 June 2025 05:41 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में सरिया से बगोदर जा रहे ससुर-दामाद की मौत

सरिया, प्रतिनिधि। सरिया अनुमंडल मुख्यालय के समीप हुई सड़क दुर्घटना में ससुर-दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। घटना बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि सरिया के कलाली रोड निवासी गौरव रजक उर्फ टिंकू (39) पिता उगन रजक अपने ससुर सहदेव मंडल बैठा (55 ) के साथ बाइक से सरिया से बगोदर की ओर जा रहे थे। सरिया डीएसपी ऑफिस के समीप पीछे से आ रही सफेद रंग की एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर 407 वाहन से जाकर टकरा गई। इस दौरान दोनों को गहरी चोट लगी।

दामाद टिंकू ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर सरिया पुलिस घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लोगों दीपक यादव एवं मनीष मंडल समेत अन्य के प्रयास से दोनों को बगोदर ट्रॅामा सेंटर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बगोदर ट्रॉमा सेंटर में शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेजा गया है। मृतक टिंकू का बगोदर रोड में वेल्डिंग का काम है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर टिंकू के घर के सदस्य बगोदर पहुंचे। मौत की जानकारी मिलने के बाद घर की महिलाएं वहीं दहाड़ मारकर रोने लगी। बगोदर के अस्पताल परिसर में भी लोगों की आंखें नम दिख रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें