Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Road Accident in Bagodar Two Dead Six Injured

पटना से दुर्गापुर लौट रही एम्बुलेंस ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत

बगोदर में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। एंबुलेंस ने एक ऑटो को टक्कर मारी। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मुआवजे के बाद जाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 28 June 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
पटना से दुर्गापुर लौट रही एम्बुलेंस ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे अंतर्गत गोपालडीह मोड़ के निकट शनिवार सुबह हुई सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई है। एक की मौत घटनास्थल पर जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई है। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं। घटना के विरोध में एवं मुआवजे की मांग को लेकर 45 मिनट तक सड़क को जाम रखा गया। सहयोग राशि मिलने के बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। घायलों का प्राथमिक इलाज डुमरी के एक अस्पताल में किया गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल लोगों को धनबाद रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मरीज को छोड़कर पटना से दुर्गापुर वापस लौट रही एंबुलेंस ने गोपालडीह मोड़ के निकट एक ऑटो को टक्कर मार दी ऑटो में सवारी भरी हुई थी। इससे ऑटो सवार बेको टांड़ पर निवासी मो वजीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौधरीबांध अंतर्गत कोड़ाडीह निवासी मुंशी यादव की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। इस घटना में ट्यूशन पढ़ने डुमरी जा रही दो छात्रा गोपालडीह की सिल्लू कुमारी एवं गंधौनिया की अक्सा हयात सहित तिरला भंडारीडीह की तेजनी देवी, प्रेम कुमार, नावाडीह अंतर्गत तेलो की लीलावती देवी घायल हो गई हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने दोनों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद स्थानीय निवासी सह पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी के नेतृत्व में मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी गई थी। मौके पर मुखिया मुनेजा खातुन भी पहुंची हुई थीं। जाम के कारण नेशनल हाईवे के एक लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। मृतक के आश्रित को फिलहाल 50 हजार रुपए दिए जाने की मांग की जा रही थी। पूर्व मुखिया ने बताया कि एंबुलेंस मालिक के द्वारा 50 हजार रुपए ऑनलाइन सहयोग राशि पीड़ित परिजनों को दी गई। इसके बाद जाम हटा लिया गया। इसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। इस घटना में एंबुलेंस ड्राइवर दुर्गापुर निवासी भक्ति वर्तो भट्टाचार्य भी मामूली रुप से घायल हुआ है। इधर मुंशी यादव की मौत होने पर चौधरीबांध के मुखिया संजय यादव ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें