जलखरियोडीह के प्रवासी मजदूर की सूरत में मौत
देवरी थाना क्षेत्र के जलखरियोडीह निवासी धर्मेन्द्र राय का शव सूरत में उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। धर्मेन्द्र दो साल से सूरत में बर्फ फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घटना के समय वह अपने भाई के साथ...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 27 June 2025 05:19 AM

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जलखरियोडीह निवासी धर्मेन्द्र राय 35 की सूरत (गुजरात) स्थित अपने कमरे में लगा पंखा से झूलता हुआ शव मिला। घटना की सूचना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में बताया गया कि धर्मेन्द्र दो साल से सूरत के सचिन इलाके में रहकर बर्फ फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बुधवार रात वह अपने भाई के साथ खाना खाकर सो रहा था। सुबह उसका शव कमरे में लगे पंखे से लटका हुआ मिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।