Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsThree Young Men Injured in Road Accident in Gandey Jharkhand

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

गांडेय, प्रतिनिधि। गांगांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के मोहदा मोड़ में शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में तीन युव

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 28 June 2025 02:18 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में तीन घायल

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के मोहदा मोड़ में शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में 21 वर्षीय प्रकाश राय 21 वर्षीय अरुण राय दोनों जामताड़ा जिला के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बकतरा गांव निवासी हैं जबकि तीसरा घायल अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के 24 वर्षीय भोला राय है। घटना की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने गांडेय पुलिस को दी। गांडेय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायलों को गश्ती वाहन से इलाज के लिए सीएचसी भेजा। सीएचसी में तीनों घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक में सवार होकर अपना घर जा रहे थे।

इसी क्रम में मोहदा मोड़ में तीनों युवकों ने अपनी गाड़ी अचानक से मोड़ दिया। इसी क्रम में पीछे से आ रही एक कार उक्त बाइक में सट गई जिससे तीनों बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर गए। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त करके थाना ले आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें