विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
जमुआ प्रखंड के कोदम्बरी स्थित सर्वोदय शिक्षालय में शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक विवेक कुमार वर्मा को उनके दस वर्षों के कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रदीप...

हीरोडीह। जमुआ प्रखंड के कोदम्बरी स्थित सर्वोदय शिक्षालय परिसर में शुक्रवार को शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विवेक कुमार वर्मा को विद्यालय परिवार की ओर से फूलों का गुलदस्ता तथा अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार निराला ने कहा कि विवेक कुमार ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में ईमानदारी व समर्पण से छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत बेहतर कार्य किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि विवेक को सरकारी शिक्षा विभाग में जॉब मिल गया। ऐसे में विद्यालय परिवार उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है।
मौके पर विकास कुमार वर्मा, भोला प्रसाद वर्मा, महावीर प्रसाद वर्मा, जितेंद्र स्वर्णकार, सुधा पांडे, रेखा वर्मा, पुष्पा वर्मा, किरण, सुभाष, बबलू पंडित आदि शिक्षक मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।