Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSariya Panchayat Meeting Condemns Assault on Block Head Preeti Kumari

मुखिया संघ ने की दोषी पर कार्रवाई की मांग

शुक्रवार को सरिया के मंदरामो पूर्वी पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ की बैठक हुई, जिसमें ब्लॉक प्रमुख प्रीति कुमारी और उनके पति पर उदय कुमार द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की गई। संघ ने दोषी के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 28 June 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
मुखिया संघ ने की दोषी पर कार्रवाई की मांग

सरिया। शुक्रवार को सरिया के मंदरामो पूर्वी पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में प्रमुख रुप से बुधवार को प्रखंड कार्यालय में घटित उस गंभीर घटना पर चर्चा की गई, जिसमें प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी एवं उनके पति रंजीत मंडल के साथ उदय कुमार नामक व्यक्ति द्वारा हाथापाई, बदसलूकी, जान से मारने की धमकी एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का काम किया गया है। कहा गया कि यह कृत्य न केवल एक जनप्रतिनिधि के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है। बैठक में मुखिया संघ ने एकजुट होकर इस घटना की कड़ी निंदा की तथा दोषी व्यक्ति उदय कुमार पर अविलंब कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता मुखिया अजय यादव ने की। मुखिया संघ ने यह स्पष्ट किया कि यदि जल्द से जल्द दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो सरिया प्रखंड के समस्त जनप्रतिनिधि मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। संघ ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की गरिमा और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें