Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRenowned Ayurvedic Practitioner Vasudev Trivedi Passes Away at 82 in Remba

रेम्बा के वैद्य के निधन से शोक

जमुआ प्रखंड के रेम्बा में प्रसिद्ध वैद्य वासुदेव त्रिवेदी का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह आयुर्वेद के विशेषज्ञ थे और झारखंडधाम आयुर्वेद औषधालय...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 22 June 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
रेम्बा के वैद्य के निधन से शोक

रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत रेम्बा के प्रख्यात वैद्य वासुदेव त्रिवेदी 82 वर्ष का निधन रविवार अहले सुबह हो गया। उनके निधन की खबर पूरे क्षेत्र में दावानल की तरफ फैल गई। वासुदेव त्रिवेदी की आयुर्वेद में जबरदस्त पकड़ थी और वह सरकार के अधीन झारखंडधाम स्थित आयुर्वेद औषधालय में पदस्थापित भी रहे थे। सेवानिवृत्ति के पश्चात विगत दो दशक से रेम्बा स्थित आवास से ही लोगों को आयुर्वेद की सेवा दे रहे थे। उनके निधन पर आजसू जिला उपाध्यक्ष अजय द्विवेदी, उदय द्विवेदी, उमेश पाठक, उप मुखिया मनोहर पंडित, पंसस प्रतिनिधि जिब्राइल अंसारी, दिनेश साहू पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु राम, संतशरण सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए एक अपूरणीय क्षति बताया।

अंतिम संस्कार पतारडीह स्थित श्मशान घाट में किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें