दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
अलग-अलग गांवों से दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के बाटी से मोहम्मद सद्दाम को पुलिस ने दबोचा है। सद्दाम के

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के बाटी से मोहम्मद सद्दाम को पुलिस ने दबोचा है। सद्दाम के विरुद्ध थाना कांड संख्या 124/25 धारा 85, 109, 115, 351 और 352 दर्ज है। पुलिस ने गोपीडीह गांव से कांड संख्या 206/21 धारा 392, 412 और 413 के अभियुक्त संजय चौधरी उर्फ संजय पासी उर्फ संजय माहथा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को चिकित्सकीय जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।