Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsOne-Day Mango Festival and Horticultural Fair Held in Gandey

प्रखंड मुख्यालय में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

गांडेय में शुक्रवार को एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। विभिन्न गांवों के लाभुकों ने विभिन्न प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई। बीडीओ निशार अंजुम ने बताया कि यह मेला बिरसा हरित...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 21 June 2025 06:52 AM
share Share
Follow Us on
प्रखंड मुख्यालय में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

गांडेय। शुक्रवार को गांडेय प्रखंड परिसर में एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। विभिन्न गांवों से पहुंचे लाभुक आम बागवानी में उपजे आमों के साथ प्रदर्शनी लगाई थी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख राजकुमार पाठक, बीडीओ निशार अंजुम, सीओ मो हुसैन, बरमसिया पंचायत के पंसस अब्बास अंसारी, मेदनीसारे मुखिया दशरथ किस्कू ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। बागवानी मेला में आम्रपाली, हिमसागर, लंगड़ा, मद्रासी, दशहरी, फजली, चटर्जी मालदा, तोतापरी, मालदा सहित विभिन्न किस्म के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। आम बागवानी मेला में बड़कीटांड़, फुलजोरी, घाटकुल, अहिल्यापुर, कर्रीबांक और गांडेय से लाभुकों ने भाग लिया था।

पदाधिकारियों ने स्टाल में लगे आमों की प्रदर्शनी को देखा। मौके पर गांडेय बीडीओ निशार अंजुम ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत फलदार वृक्षरोपण से उत्पादित फलों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ - साथ प्रचार प्रसार के माध्यम से योजना को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से उक्त मेला का आयोजन किया गया है। बागवानी मेला के माध्यम से राज्य तथा राज्य के बाहर के व्यापारियों को फलों की बेहतर मार्केटिंग हेतु स्थानीय किसानों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने में सहायता मिलेगी। मौके पर पहुंचे लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आम बागवानी मेला में मनरेगा बीपीओ मनोज मुर्मू, मनीषा टुडू, रोजगार सेवक चंदन कुमार, नवाब अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें