दो माह पहले ब्याही गई लड़की मायके से हुई गायब
बेंगाबाद में एक नवविवाहिता दो दिन से गायब है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विवाहिता की शादी अप्रैल में धनबाद में हुई थी। उसके पति ने मोबाइल पर दूसरे युवक से बातचीत करते हुए उसे पकड़ा था।...

बेंगाबाद। मायके से गायब नवविवाहिता का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। काफी खोजबीन के बाद भी जब विवाहिता का पता नहीं चला तो परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है। यह मामला छोटकी खरगडीहा पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उक्त लड़की की अप्रैल माह में शादी धनबाद जिला में हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में थी। कहते हैं कि इस बीच उसके पति ने विवाहिता को मोबाइल से दूसरे युवक से बातचीत करते हुए पकड़ लिया गया। पति ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आई।
तब पति ने एक पखवारा पूर्व अपनी पत्नी को मायके पहुंचा दिया और वह धनबाद लौट गया। विवाहिता मायके से बुधवार की रात में फरार हो गई। परिजन गुरुवार सुबह उसे घर से गायब देखा। उसकी खोजबीन हुई परंतु कहीं उसका कोई सुराग नहीं मिला। शादी से पहले भी प्रेमी संग धराई थी लड़की मायके से फरार विवाहिता शादी से पहले एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ धराई थी। उस समय लोक लज्जा के कारण मामला थाना तक नहीं पहुंचा था। स्थानीय स्तर पर पंचायत कर मामले को दबा दिया गया और युवक पर अर्थ दंड लगाकर छोड़ दिया गया था। इस बीच परिजनों ने उस लड़की की शादी कर दी। लड़की की शादी हुए महज दो माह ही हुआ था कि दो दिन पूर्व वह मायके से ही गायब हो गई। जानकारों का कहना है कि विवाहिता का उक्त प्रेमी अपने घर पर ही देखा जा रहा है। इसलिए विवाहिता के मायके से फरार होने की बात किसी को नहीं पच रही है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।