Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMagic Vehicle Overturns Near Aharidih Village Eight Injured in Accident

सड़क दुर्घटना में 5 महिलाओं समेत 8 घायल

गांडेय थाना क्षेत्र के अहरडीह गांव के समीप एक सवारी मैजिक पलटने से लगभग 8 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गांडेय सीएचसी लाया गया। चार गंभीर घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 25 June 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में 5 महिलाओं समेत 8 घायल

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय - गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के अहरडीह गांव के समीप मंगलवार शाम एक सवारी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मैजिक पलटने के कारण मैजिक में सवार लगभग 8 लोग घायल हो गए। भाजपा युवा नेता रुद्र संकेत गुप्ता और गांडेय पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए गांडेय सीएचसी लाया गया। गांडेय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जिन चार लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है उनके नाम क्रमशः 55 वर्षीय टीटा मरांडी, 35 वर्षीय पार्वती देवी, 45 वर्षीय बड़की देवी और 38 वर्षीय साहेब राम किस्कू हैं।

जिन्हें हल्की फुल्की चोट आई है उनमें बड़की देवी, आनंद मरांडी, रोशनी देवी और राजकुमारी देवी है। सभी घायल गांडेय अंचल के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत के शंकरपुर गांव के निवासी हैं। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों में सिर्फ बड़की देवी गिरिडीह मुफस्सिल की गंगापुर गांव निवासी हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग एक मैजिक वाहन में सवार होकर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पदनिया गांव बारात जा रहे थे। इसी क्रम में अहरडीह गांव के समीप एक गाय बचाने के क्रम में वाहन चालक अपना नियंत्रण खो दिया और मैजिक वाहन पलट गया। गांडेय पुलिस वाहन को अपने कब्जे में कर गांडेय थाना ले आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें