Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand Government Promotes 46 Inspectors to DSP Rank

गिरिडीह के तीन पुलिस निरीक्षक बने डीएसपी

झारखंड सरकार ने 46 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति दी है। गृह विभाग द्वारा 25 जून को अधिसूचना जारी की गई थी। गिरिडीह में तीन पुलिस निरीक्षक, शैलश प्रसाद, मंटु कुमार और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 27 June 2025 05:23 AM
share Share
Follow Us on
गिरिडीह के तीन पुलिस निरीक्षक बने डीएसपी

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरकार ने झारखंड पुलिस के 46 इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति दी है। इसकी प्रतीक्षा लंबे समय से चल रही थी। गृह विभाग ने 25 जून को ही इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार द्वारा प्रोन्नति दिये जाने के बाद गिरिडीह में पदस्थापित तीन पुलिस निरीक्षक डीएसपी बने हैं। नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक शैलश प्रसाद, पचंबा पुलिस निरीक्षक मंटु कुमार एवं गाण्डेय पुलिस निरीक्षक मोहम्मद कमाल खां को डीएसपी में प्रोन्नति मिली है। डीएसपी में प्रोन्नति मिलने पर कई लोगों ने तीनों अधिकारियों को बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें