Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJamua Police Arrest Three Accused in Community Brawl Case

मारपीट के तीन आरोपी गए जेल

जमुआ पुलिस ने मेढ़ोचपरखो गांव में हुई मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 22 मई को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चांदो यादव,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 20 June 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
मारपीट के तीन आरोपी गए जेल

जमुआ, प्रतिनिधि। मारपीट के एक मामले में जमुआ पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र के मेढ़ोचपरखो गांव का है। बतला दें कि 22 मई को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस बाबत दोनों पक्षों ने जमुआ थाना में कांड संख्या 199/25 और 201/25 के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रथम पक्ष के आरोपी चांदो यादव और दूसरे पक्ष के आरोपी लालो यादव एवं हेमलाल यादव को गिरफ्तार कर गिरिडीह कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में गिरिडीह केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें