Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsHeavy Rain Alert Schools Closed in Giridih Until Class 8 Due to Weather Warning

भारी बारिश की संभावना पर आज बंद रहेगा स्कूल

गिरिडीह में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने आदेश दिया है कि सभी सरकारी और निजी विद्यालय (कक्षा केजी से 8 तक) बंद रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा 17 से 21 जून तक भारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 19 June 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
भारी बारिश की संभावना पर आज बंद रहेगा स्कूल

गिरिडीह, प्रतिनिधि। भारी बारिश की संभावना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत गुरुवार को सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी, सहायता प्राप्त एवं सभी निजी विद्यालय (कक्षा केजी से 8 तक) बंद रहेगा। इसको लेकर बुधवार को गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में उपायुक्त ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विशेष बुलेटिन में 17 से 21 जून तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 19 जून को रेड जोन में गिरिडीह जिला को चिन्हित किया गया है। जिसमें भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

इधर झारखंड 2 शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कक्षा 12वीं तक विद्याल बंद रखने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें