वेबसाइट पर गिरिडीह पुलिस का प्रोफाइल नहीं हो रहा अपडेट
गिरिडीह पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोफाइल अपडेट नहीं हो रहा है। अपराध सारांश, संपर्क नंबर और उपलब्धियों की जानकारी पुरानी है। इससे नागरिकों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। गिरिडीह पुलिस प्रशासन...

संदीप वर्मा, गिरिडीह। झारखण्ड पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर गिरिडीह पुलिस का प्रोफाइल अपडेट नहीं हो रहा है। अपने मतलब के हिसाब से प्रोफाइल को अपडेट किया जा रहा है। गिरिडीह एसपी की तस्वीर और नाम तथा उत्तराधिकार बोर्ड समय पर अपडेट हो रहा है परंतु जिले का अपराध सारांश के अलावा सामान्य, आपराधिक व नक्सल उपलब्धियां अद्यतन नहीं की जा रही है। जिससे नागरिकों को अपने जिले के पुलिस की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा जिले के थानों व ओपी का संपर्क नंबर भी समय पर अद्यतन नहीं की जाती है। कई थाना व ओपी का संपर्क नंबर नहीं है अपडेट कई थाना व ओपी का संपर्क नंबर अपडेट नहीं है।
जिन थानों में या अधिकारियों का सरकारी नंबर है वहां परेशानी नहीं है परंतु जिन थाना व ओपी में सरकारी नंबर नहीं है वहां नंबर अपडेट नहीं किये जाने से लोगों को संपर्क करने में परेशानी होती है। प्रोफाइल के संपर्क नंबर की सूची से साइबर थाना, महिला थाना, यातायात थाना, पचंबा थाना, एससी/एसटी थाना का नंबर गायब है। प्रोफाइल में उपलब्ध नवडीहा ओपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर वह नंबर एक सेवानिवृत पुलिस अधिकारी हनुमान सिन्हा का निकला। ये कई वर्ष पूर्व यहां से जिले से बदल गये थे और अब सेवानिवृत हो चुके हैं। इसी प्रकार नगर थाना में संपर्क के लिए दिये गये सरकारी नंबर को छोड़ एक अन्य नंबर कई वर्ष पूर्व नगर थाना के प्रभारी रहे योगेंद्र सिंह का है। इस तरह की कई गड़बड़ी संपर्क नंबर में है। क्या-क्या नहीं है अपडेट गिरिडीह पुलिस के प्रोफाइल में अपराध सारांश साल 2024 के अक्तूबर तक ही अपडेट किया हुआ है। अक्तूबर खत्म हुए छह माह का समय बीत चुका है और अब सातवां माह मई 2025 खत्म होने वाला है। इससे जिले में हुई दहेज हत्या, डायन हत्या, सामान्य हत्या, नक्सली हत्या, डकैती, चोरी, अपहरण, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम, नक्सल मामले का सही आकंड़ा नागरिकों को पता नहीं चल पा रहा है। इसी प्रकार सामान्य उपलब्धयों में साल 2023 के दिसंबर माह तक का ही आपराधिक एवं चरमपंथी गिरफ्तारी का आंकड़ा दर्ज है। वारंट/कुर्की के लंबित व निष्पादन का भी आंकड़ा साल 2023 के अप्रैल माह तक दर्ज है। अपराधियों व नक्सलियों के विरूद्ध गिरिडीह पुलिस को मिली उपलब्धियां की जानकारी भी साल 2023 तक का ही वेबसाइट पर उपलब्ध है। कुछ वेबसाइटों पर, गिरिडीह पुलिस की वेबसाइट अपडेट नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। जिला पुलिस की वेबसाइट पर थाना नंबर और एसपी का नाम तक अपडेट नहीं है। वेबसाइट के अनुसार, एसपी का नाम लेकिन यह जानकारी भी पुरानी हो सकती है। इस वजह से लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समाधान: गिरिडीह पुलिस प्रशासन को वेबसाइट नियमित रूप से अपडेट करनी चाहिए। ऑनलाइन सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए कि वे पुलिस प्रशासन की वेबसाइट पर जाकर अपनी समस्याएं दर्ज कर सकते हैं ¹।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।