Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFarmers Begin Kharif and Bhadayi Crop Cultivation After Heavy Rain in Devri

अदरा नक्षत्र पड़ते ही कृषि कार्य शुरू

देवरी में अदरा नक्षत्र के बाद लगातार बारिश के चलते किसानों ने खरीफ और भदई फसल की खेती शुरू कर दी है। खेतों में धान का बिचड़ा डाला जा रहा है, साथ ही दलहन, मडुआ और मक्का की खेती भी की जा रही है। कृषि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 28 June 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
अदरा नक्षत्र पड़ते ही कृषि कार्य शुरू

देवरी। अदरा नक्षत्र पड़ते ही क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश के बाद देवरी में किसानों द्वारा खरीफ व भदई फसल के लिए कृषि कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। किसानों द्वारा खेतों में धान का बिचड़ा डालने के साथ ही दलहन व मडुआ, मक्का समेत भदई फसलों की भी खेती शुरू कर दी गई है। इधर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार साहू ने शुक्रवार को बताया कि किसानों की परेशानी को देखते हुए विभागीय स्तर पर प्रखंड के खरियोडीह, देवरी, गुनियाथर, मानिकबाद व जमखोखरो पैक्स में आईआर 64 समेत कई किस्म के हाइब्रिड धान बीज उपलब्ध करवा दिया गया है।

पैक्सों में सभी किस्म के धान बीज 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर बिक्री किये जाने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें