Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCongress President Keshav Mahto Kamlesh Encourages Youth Engagement in Jamua

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जमुआ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने प्रखंड की सांगठनिक स्थिति का जायजा लिया और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कमलेश ने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 26 June 2025 04:19 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

जमुआ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बुधवार को जमुआ स्थित डाक बंगला में रुककर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रखंड अध्यक्ष मो. निजामुद्दीन से प्रखंड की सांगठनिक स्थिति का जायजा लिया। युवा नेता सुभाष यादव से प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश को विकल्प दे सकती है। कांग्रेस ही सबको साथ लेकर चल सकती है। उन्होंने कहा कि नफरत के बाजार ज्यादा दिन नहीं चलने वाले। कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। कहा कि राहुल गांधी की मेहनत रंग ला रही है।

देशभर के युवा, किसान और कामगार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेश वर्मा, बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, अहमद रज़ा नूरी, सुभाष यादव, मो. निजामुद्दीन सहित कई लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें