कांग्रेस प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार
गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के अध्यक्ष मो अकबर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कमेटी का विस्तार किया। इस बैठक में 2 उपाध्यक्ष और 9 महासचिव का...

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के डोकीडीह पंचायत के गिरनिया मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में रविवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक पार्टी के गांडेय प्रखंड अध्यक्ष मो अकबर के नेतृत्व में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड स्तर पर पार्टी की मजबूती सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के आपसी सहयोग से प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें 2 उपाध्यक्ष और 9 महासचिव का चुनाव पर्यवेक्षक मंजूर अंसारी के नेतृत्व में किया गया। उपाध्यक्ष के रुप में मो अख्तर और मो गुलाम हैदर का चुनाव किया गया जबकि महासचिव के रुप में मो बलाल, कैलास मोदी, मो. तोसीफ आलम, नईम खान, मो. मुमताज, मो. जुनाब, मो. समसुल अंसारी, मो. सुलेमान और नुनूलाल तुरी का चयन किया गया।
इस विषय में जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रदेश कमेटी के आदेशानुसार पार्टी सृजन कार्यक्रम 2025 चलाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष के द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक जवाबदेही के पालने करने की बात कही। मौके पर कैलाश पाठक सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।