Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBulldozer Action in Sariya Encroachments Cleared for Overbridge Construction

सरिया में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर

सरिया के विवेकानन्द रोड पर बन रहे ओवरब्रिज के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। शनिवार को 10 मकानों, दुकानों और फुटपाथों को तोड़ा गया। यह अभियान सीओ संतोष कुमार की देखरेख में चल रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 22 June 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
सरिया में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर

सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के विवेकानन्द रोड स्थित रेल गेट संख्या 20 बी 3 टी पर बन रहे ओवरब्रिज के लिए अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमण हटाने के लिए दूसरे दिन शनिवार को भी प्रशासन का बुलडोजर सरिया सीओ संतोष कुमार की देखरेख में चला। इस दिन करीब 10 मकानों, दुकानों एवं फुटपाथों को तोड़ा गया। हालांकि ये ऐसे लोग थे जो पहले से ही तुड़वाने के लिए बैठे थे ताकि उनकी कुछ राशि की बचत हो जाए। शनिवार को जहां एक ओर तोड़फोड़ की जा रही थी तो दूसरी ओर मलबे को भी तेजी से ट्रैक्टर के माध्यम से हटाया जा रहा था।

जिससे लग रहा था कि प्रशासन व संवेदक का यह अभियान किसी भी हाल में अब रुकने वाला नहीं है। 327 मीटर लंबे ओवर ब्रिज निर्माण में तेजी आए इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्कता दिखा रही है। चूंकि नजदीक में ही श्रावणी मेला देवघर की शुरुआत होनेवाली है और जिस मार्ग पर ब्रिज का निर्माण हो रहा है वह रांची देवघर मुख्य मार्ग है। इस पर सावन महीने में कांवरियों से भरे सैकड़ों वाहनों का आवगमन होता है। ऐसे में सड़कों को भी दुरुस्त करने की जरूरत है। क्या कहते हैं सीओ: सरिया सीओ संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार से यह अभियान चलाया गया जो आगे भी जारी रहेगा। जब तक काम पूर्ण नहीं हो जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें