भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन आज
डुमरी में भाजपा कार्यालय के सामने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साहू ने कहा कि प्रखंड की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। बिना पैसे दिए कोई कार्य नहीं होता।...

डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा मंगलवार को कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साहू ने कहा कि प्रखण्ड की जनता कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार से त्रस्त है। रुपए दिए बिना कोई भी कार्य नहीं होता है और न ही योजनाओं का लाभ मिलता है। इसके विरोध में पार्टी ने कार्यक्रम के समक्ष प्रदर्शन का निर्णय लिया है। मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ता सहित आम लोग पुराने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के समीप से जुलूस की शक्ल में प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पहुंचेगा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम उपस्थित रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।