Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAwareness Campaign Against Substance Abuse in Gandey by Abhivyakti Foundation

नशे के विरुद्ध जन जागरुकता अभियान चलाया गया

गांडेय प्रखंड में अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा नशे के दुष्परिणामों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएम श्री मध्य विद्यालय के लगभग 250 छात्रों ने जागरुकता रैली...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 18 June 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
नशे के विरुद्ध जन जागरुकता अभियान चलाया गया

गांडेय। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में मंगलवार को अभिव्यक्ति फाउंडेशन के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को नशा नहीं करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस क्रम में संस्था के द्वारा सबसे पहले पीएम श्री मध्य विद्यालय गांडेय के छात्र - छात्राओं के द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। उक्त जागरुकता रैली में विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी विद्यार्थी नशा छोड़ो जीवन संवारो, शराब नहीं शिक्षा चाहिए सहित अन्य नारे लगाते हुए गांडेय बाजार का भ्रमण किया।

नशा मुक्ति अभियान के क्रम में जेएसएलपीएस महिला समूह की महिलाओं ने भी जागरुकता रैली निकाली। इसके अलावा प्रखंड के फुलची, बरमसिया 2 और पंडरी पंचायत के विभिन्न गांवों में बैठक करके ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया और उन्हें नशे से होनेवाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। इस क्रम में अभिव्यक्ति फाउंडेशन के द्वारा एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें बीडीओ, सीओ, बीपीओ सहित अंचल और प्रखंड के कर्मियों ने अपना हस्ताक्षर किया। मौके पर परियोजना समन्वयक शिव पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा नशा मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के समर्थन में अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा ग्राम स्वशासन अभियान के तहत यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर नीरज कुमार राय, सुरेश कुमार मुर्मू, सुशील, दुलार मुनि, बाबूराम आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें