Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAll India Forward Block Celebrates 86th Foundation Day with Commitment to Socialism

फॉरवर्ड ब्लॉक ने पार्टी का 86वां स्थापना दिवस मनाया

बेंगाबाद में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 86वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और समाजवादी रास्ते की आवश्यकता पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि राजेश यादव ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 23 June 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
फॉरवर्ड ब्लॉक ने पार्टी का 86वां स्थापना दिवस मनाया

बेंगाबाद। बेंगाबाद में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को पार्टी का 86वां स्थापना दिवस मनाया गया और देश की आजादी, पार्टी तथा जनसंघर्ष के तमाम शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौजूदा समय मे जनता के ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉ राजेंद्र मंडल तथा संचालन कॉ रामलाल मंडल ने किया। पूर्व जिप सदस्य सह फाब्ला नेता कॉ राजेश यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर आजादी के आंदोलन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अतुलनीय एवं महती भूमिका तथा उनके समाजवादी व्यवस्था के तहत देश के पुनर्निर्माण के सपनों पर प्रकाश डाला गया।

कहा गया कि देश को समाजवादी रास्ते की ही जरूरत है, ताकि एक वर्गविहीन, शोषण विहीन समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके। मुख्य अतिथि राजेश यादव ने कहा कि पूंजीवाद-साम्राज्यवाद के रास्ते दुनिया विनाश की कगार पर खड़ी हो गई है। देश के भीतर भी जनता खुशहाल नहीं है। ऐसे में समाजवाद ही विकल्प है। नेताजी सुभाष बोस का रास्ता ही एक विकल्प है। मौजूदा समय मे केंद्र एवं झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनों को संगठित कर आंदोलन पर उतरना होगा। कहा कि केंद्र और राज्य में परस्पर विरोधी सरकारें हैं लेकिन दोनों ही शासन में आम जनता का हाल बुरा बना हुआ है। आज के कार्यकर्ता संकल्प मीटिंग में 30 जुन को हूल दिवस पर गांडेय में जल-जंगल-जमीन पर जनता का अधिकार दो सम्मेलन करने तथा 9 जुलाई को केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन मे बेंगाबाद में बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। कार्यक्रम मे शिवनंदन यादव, शंभू ठाकुर, मनोज यादव, फोदार सिंह, भीम सिंह, संजय चौधरी, शंभू तुरी, बिरजू कोल, बहादुर यादव, सुनील राणा, महेंद्र साव, चोवा रजक, चंदन कुमार, मुकेश यादव, महेश निराला, नंदलाल रजक, सुखदेव गोस्वामी, भूदाली पंडित, प्रदीप यादव, छोटेलाल यादव, धनेश्वर दास, बहादुर दास, लक्ष्मण रजक, माला पंडित, शंकर यादव, किशोर यादव सहित कई अन्य लोगों ने भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें