Hindi NewsJharkhand NewsGridih News15 Migrant Workers from Jharkhand Trapped in Dubai Amid Ongoing Crisis

पेज एक के लिए प्रस्तावित- दुबई में फंसे झारखंड के 15 प्रवासी मजदूर

झारखंड के 15 प्रवासी मजदूर दुबई में फंसे हुए हैं, जिनमें गिरिडीह के बगोदर और डुमरी प्रखंड के चार मजदूर शामिल हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सरकार से मदद की अपील की है। तीन महीने से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 25 June 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
पेज एक के लिए प्रस्तावित- दुबई में फंसे झारखंड के 15 प्रवासी मजदूर

बगोदर/गिरिडीह। नाइजर में अपह्वत बगोदर के पांच प्रवासी मजदूरों का अभी सुराग मिल भी नहीं पाया है कि इस बीच झारखंड के 15 प्रवासी मजदूरों के दुबई में फंसे होने का मामला सामने आया है। दुबई में फंसे मजदूरों में 4 गिरिडीह जिले के बगोदर और डुमरी प्रखंड के शामिल हैं। मजदूरों ने बुधवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर वहां फंसे होने की बात की जानकारी दी है। साथ ही सरकार से सहयोग की अपील की है। मजदूरों के वहां फंसे होने की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी परेशान हैं। मजदूरों के द्वारा सोशल मीडिया में वायरल किए गए वीडियो में कहा है कि वे टावर लेन में काम करने दुबई गए थे।

तीन महीने से मजदूरी नहीं मिली है। इससे खाने - पीने को लाले पड़े हुए हैं। जिस डेरा में रहते हैं उसके मालिक के द्वारा भी किराये की मांग की जा रही है। किराया नहीं देने पर डेरा खाली करने की चेतावनी दी जा रही है। गिरिडीह के अलावा हजारीबाग व धनबाद के भी हैं मजदूर दुबई में कुल 15 मजदूर फंसे हुए हैं। वहां फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अंबाडीह के बैजनाथ महतो, महेंद्र महतो, निमियाघाट थाना क्षेत्र के माकन गांव निवासी सीताराम महतो, मूरत महतो, हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अलखरी खुर्द के चुरामन महतो, चंद्रिका महतो, कैलाश महतो, उदयपुर के बिशुन महतो, जगन्नाथ सिंह, चितरामो के लखन सिंह, सुखदेव सिंह, गोविंदपुर के अर्जुन महतो, आंगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जोलमी के त्रिलोकी महतो, पलमा के बालेश्वर महतो और धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेरो के संजय कुमार महतो शामिल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने की मदद की अपील प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने बताया कि मजदूरों ने उन्हें बताया है कि वे दुबई में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में प्रवासी मजदूरों के फंसे होने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। दुबई में फंसे मजदूरों को सहयोग किए जाने की मांग उन्होंने झारखंड के साथ केंद्र सरकार से भी की है। कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। सरकार को रोजगार सृजन करना चाहिए ताकि गांवों से मजदूरों का पलायन विदेशों में नहीं हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें