Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsTragic Discovery 22-Year-Old Married Woman Found Hanging in Jharkhand Forest

पहाड़ में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

ललमटिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता प्रवती हेंब्रम का शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान गोरखपुर ग्राम निवासी प्रकाश मुर्मू की पत्नी के रूप में हुई। 19 जून को वह बिना बताए घर से निकली...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाWed, 25 June 2025 04:34 AM
share Share
Follow Us on
पहाड़ में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

ललमटिया प्रतिनिधि। ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वायरलेस पहाड़ के जंगल मे वृक्ष से लटकता हुआ 22 वर्षीय विवाहिता प्रवती हेंब्रम का शव ललमटिया थाना पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान गोरखपुर ग्राम निवासी प्रकाश मुर्मू की पत्नी प्रवती हेंब्रम के रूप में की गई। घटना को लेकर ललमटिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर ग्राम निवासी प्रकाश मुर्मू ने ललमटिया थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि लगभग दो वर्ष पूर्व प्रकाश मुर्मू व प्रवती हेंब्रम की शादी हुई थी। दोनों पति-पत्नी अच्छे तरह से घर में रह रहे थे किसी भी तरह का आपस में कोई तनाव विवाद नहीं था।

अचानक 19 जून को शाम 4 बजे संघ्या बगैर किसी को बताए घर से निकली हुई थी कुछ देर बाद घर वापस नहीं लौटने पर परिजन द्वारा खोजबीन करने लगे काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला। 23 जून को शाम वायरलेस पहाड़ के पास गाय चराने वाले चरवाहा द्वारा देखा गया कि किसी एक महिला का शव एक पेड़ में लटका हुआ है जिसकी जानकारी गांव वालों को मिली इसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और गांव वाले पहाड़ के समीप घटना स्थल पहुंचे तो देखा कि प्रकाश मुर्मू की पत्नी प्रवती हेंब्रम वृक्ष मे लटक कर आत्महत्या कर ली है इसके बाद घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा ललमटिया थाना पुलिस को दी गई घटना की सूचना पर ललमटिया थाना पुलिस घटनास्थल में पहुंचे और वृक्ष से लटकते हुए शव को उतारा और कानूनी प्रक्रिया कर ललमटिया थाना लाया गया मृतक के पति प्रकाश मुर्मू के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया।धटना को लेकर ललमटिया थाना पुलिस छान बिन में जुट गई। घटना को लेकर ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया कि धटना का कारन जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धटना के कारण का पता चलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें