Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsThree Injured in Bike Accident Near Boarijor Minors Involved

बाइक दुर्घटना में तीन नाबालिग घायल

बोआरीजोर में एक बाइक दुर्घटना में तीन नाबालिग घायल हो गए। सभी बच्चे अपने घर से कपड़ा खरीदने जा रहे थे जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाSat, 28 June 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
बाइक दुर्घटना में तीन नाबालिग घायल

बोआरीजोर। बोआरीजोर बोरियों मुख्य मार्ग के बरमसिया के करीब बाइक दुर्घटना में शनिवार को तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोआरीजोर पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील किस्कु ने प्राथमिक उपचार की। वही घायल की पहचान साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड क्षेत्र के बच्चा निवासी ताला बाबू मुर्मू उम्र 17 वर्ष, राजू बास्की उम्र 16वर्ष, अमन मुर्मू उम्र 17 वर्ष के रूप में की गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि सभी नाबालिक साथी एक बाइक से अपने घर बच्चा से बोरियों कपड़ा खरीदने गए हुए थे।

वापस लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर गिर गया। मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि सभी नाबालिक बच्चे शराब पिए हुए थे। दुर्घटना में बाइक चालक अमन मुर्मू को गंभीर चोट आई है। वही राजू बास्की, और ताला बाबू मुर्मू को हल्की चोटे आई है। फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र में सभी का इलाज किया जा रहा है। लोगों ने नवालिक को बाईक चलाने देने वाले अभिभावक पर जुर्माना लगाने के अलावे लिखित रूप से बॉंड पर छोडने जैसे कार्रवाई करने की मांग स्थानीय बुद्धिजीवियों ने की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें