Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsRural Development Minister Launches 26 Development Projects in Mahagama

महागामा नगर पंचायत में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया कई पीसीसी सड़कों व नालों का किया शिलान्यास

महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने रविवार को लगभग छब्बीस विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें पीसीसी सड़कों और नाले का निर्माण शामिल है। मंत्री ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाSun, 22 June 2025 05:07 PM
share Share
Follow Us on
महागामा नगर पंचायत में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया कई पीसीसी सड़कों व नालों का किया शिलान्यास

महागामा, एक संवाददाता। रविवार को महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने लगभग छब्बीस विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।जिनमें पीसीसी सड़कों और नाले का निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल है। यह शिलान्यास नगर के विभिन्न वार्डों में किया गया।जहाँ लंबे समय से सड़क और जल निकासी की समस्या बनी हुई थी।मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार गांव और नगरों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “महागामा मेरी कर्मभूमि है, और मैं यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।” उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में सड़कें जर्जर हैं या जल जमाव की समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू किया जाएगा।स्थानीय

लोगों ने मंत्री का फूल-मालाओं से उत्साह पूर्वक स्वागत किया और क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों की शुरुआत के लिए आभार व्यक्त किया। शिलान्यास कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केशरी,कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा,अंचलाधिकारी खगेन महतो ,थाना प्रभारी शिव दयाल सिंह,स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ठेकेदारों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और समयबद्ध तरीके से सभी योजनाएं पूरी की जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।यह शिलान्यास कार्यक्रम न केवल नगर के विकास को नई दिशा देगा, बल्कि आम लोगों के जीवन को भी सुगम और सुरक्षित बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें