महागामा के हनवारा में धूमधाम से मनी बकरीद
महागामा प्रखंड में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांति और सौहार्द के माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे। इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को बधाई...

महागामा, प्रतिनिधि। शनिवार को ईद उल अजहा(बकरीद) पर्व महागामा प्रखंड सहित हनवारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शांति व सौहार्द के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सज धज कर नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचने लगे थे। छोटे-छोटे बच्चे भी नमाज पढ़ने ईदगाह पहुंचे थे। इस दौरान,खैरटीकर हनवारा,महागामा,लौगाय , नयानगर, दिग्घी,कुसमहारा, परसा, दीयाजोरी,सरोतिया आदि ईदगाह में बकरीद पर्व की नमाज सादगी से अदा की गई। इस मौके पर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। खैराटिकर ईदगाह के इमाम मंजूर आलम ने नमाज अदा कराने के बाद देश में अमन चैन की दुआ करवाई।
साथ ही गंगा यमुना तहिजब पर प्रकाश डाला। हनवारा के खैराटिकर, महागामा ईदगाह आदि में बकरीद पर्व का नमाज अदा करने के बाद हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद- उल अजहा की बधाई देकर एक मिसाल कायम किए। वहीं बकरीद पर्व को लेकर महागामा प्रखंड क्षेत्र के तमाम ईदगाह स्थलों पर दंडाधिकारी के भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गई। इस मौके पर महागामा एसडीपीओ,महागामा पुलिस निरीक्षक,महागामा अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार ,महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने महागामा प्रखंड क्षेत्र के ईदगाह पहुंचकर बकरीद पर्व पर बधाई दी। प्रशासन के द्वारा ईदगाह के आसपास पैनी नजर बनाई हुई थी। नमाज के वक्त भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त क्या गया था। सभी ईदगाह में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ईद उल अजहा पर्व के दौरान हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार स्वयं पेट्रोलिंग करते नजर आए साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए इस दौरान जगह-जगह चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।साथ ही हनवारा थाना के एसआई गंदुर उरांव,एएसआई रामस्वरूप यादव क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाने को लेकर लगातार नजर बनाए हुए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।