डीसी व एसपी ने महागामा ईदगाह मैदान का किया निरीक्षण, दी शुभकामना
महागामा में बकरीद पर्व के अवसर पर उपायुक्त अंजली यादव और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने ईदगाह मैदान का...

महागामा, एक संवाददाता। बकरीद पर्व के पावन अवसर पर शांति, प्रेम और सौहार्द का संदेश लेकर शनिवार की सुबह गोड्डा उपायुक्त अंजली यादव और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार महागामा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महागामा ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें बकरीद की शुभकामनाएं दीं।निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। उपायुक्त अंजली यादव ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और मेल-जोल के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि बकरीद सिर्फ कुर्बानी का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और इंसानियत की मिसाल है।पुलिस
अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरन केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हसदा, अंचल अधिकारी डॉ. खगेंन महतो, पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह समेत कई अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन की यह सक्रियता और मैदानी निरीक्षण से आम लोगों में विश्वास का माहौल बना है। लोगों ने अधिकारियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बल मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।