11 मवेशी के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बोआरीजोर में थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने 11 मवेशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरता से बांधकर ले जाया जा रहा था। आवश्यक कागजात न दिखाने पर वाहन को जब्त कर लिया...

बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने 11 मवेशी के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार अहले सुबह गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की पिकअप वाहन से बोरियों के रास्ते मवेशी बंगाल ले जाया जा रहा है। इसके बाद गश्ती वाहन के द्वरा थाना क्षेत्र के असंबोना के पास बोआरीजोर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन संख्या जेएच 16 जे 2567 को रोककर जांच किया गया तो वाहन में 11 मवेशी को काफी क्रूरता के साथ बांध कर रखा गया था। इसके बाद जब वाहन चालक से मवेशी संबंधित आवश्यक कागजात की मांग की गई तो चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया।
जिसके बाद वाहन जप्त कर थाना लाया गया। वाहन में इतने कठोरता व क्रूरता से मवेशी बांध कर रखा गया था कि कई मवेशी जख्मी हो गए थे। वाहन के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी आहाद शेख उम्र 30 वर्ष व अजीजुल शेख उम्र 30 को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि सभी मवेशी को बिहार के प्याला पुर से बंगाल ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी ने कांड संख्या 31/25 झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा व पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में गोड्डा भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।