Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsTraining Program on Lac Production for Women Farmers in Kamdara

कामडारा में 170 महिला किसानों को मिली लाह उत्पादन की प्रशिक्षण

कामडारा प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान प्रशिक्षण सभागार में शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (झास्को लेप्स),रांची के तत्वावधान में लाह

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 28 June 2025 01:08 AM
share Share
Follow Us on
कामडारा में 170 महिला किसानों को मिली लाह उत्पादन की प्रशिक्षण

कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान प्रशिक्षण सभागार में शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (झास्को लेप्स),रांची के तत्वावधान में लाह उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कामडारा प्रखंड की कुल 170 महिला लाभार्थी किसान शामिल हुईं। जिनमें से 60 महिलाएं फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान की लाभार्थी थीं। कार्यक्रम में बतौरर मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से लाह की खेती के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला किसानों को लाह उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यावहारिक कौशल से सशक्त करना था। संस्था द्वारा प्रशिक्षण में शामिल सभी लाभार्थियों को लाह उत्पादन में प्रयुक्त होने वाले टूल किट 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर प्रदान किए गए।मौके

पर प्रवीण कुमार, मुकेश रजक, नारायण साहू, प्रदीप कुमार, करनेश लकड़ा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें