गुमला में इलाज के दौरान महुआडांड की किशोरी की मौत
गुमला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय किशोरी सीता कुमारी ने कीटनाशक का सेवन किया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर किया...

गुमला। लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के जोरी गांजा टोली निवासी 20 वर्षीय किशोरी सीता कुमारी ने कीटनाशक के सेवन से तबियत बिगड़ी सदर अस्पताल गुमला में इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। जानकारी के अनुसार सीता गुरुवार को कीटनाशक का सेवन कर अपने कमरे में सोई थीं। इसके बाद वह उल्टी करने लगी। उल्टी करता देख परिजन तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार कर सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल गुमला आने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। शुक्रवार को सदर अस्पताल गुमला से शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।