Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsGrand Celebration of Shri Sadguru Kabir Pragat Mahotsav in Kamdara

कामडारा में श्रीसदगुरू कबीर प्रगट महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

कामडारा बस्ती में दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्री सदगुरू कबीर प्रगट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। महंत जगदीश दास ने बताया कि कबीर साहब का प्रगटन...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 7 June 2025 11:10 PM
share Share
Follow Us on
कामडारा में श्रीसदगुरू कबीर प्रगट महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को श्री सदगुरू कबीर प्रगट महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। दुर्गा मंदिर प्रांगण से स्टेट हाइवे तक कलश यात्रा निकाली गई। महंत जगदीश दास ने बताया कि सदगुरू कबीर साहब का प्रगटन विक्रम संवत 1455 में हुआ था और उनके शिष्य धनी धर्मदास को गुरुवाई का दायित्व सौंपा गया था। वर्तमान में 16वें वंश के गुरु उदित मुनि ने केडीवी मिशन की शुरुआत की। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी जीवों से प्रेम, दया और मानवता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रेम,सद्भावना, सत्य,अहिंसा और आत्मपूजा का संदेश दिया गया।

महंत जगदीश दास, महंत गजमानी दास, खखुआ साहब, राजू साहब, सुलेंद्र साहब सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और महिला प्रतिनिधि ओडिशा, खूंटी व गुमला जिले से उपस्थित थे। केडीवी मिशन के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें