Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsCommunity Hospital in Jari Relief for Residents Amidst Poor Access Roads

अस्पताल जाने वाली सड़क पर फैला कीचड़, मरीज परेशान

परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का के गृह प्रखंड जारी में सामुदायिक अस्पताल ने क्षेत्रवासियों के लिए राहत प्रदान की है, लेकिन अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता अभी भी कठिन है। बरसात के मौसम में कच्चे रास्ते...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 28 June 2025 12:59 AM
share Share
Follow Us on
अस्पताल जाने वाली सड़क पर फैला कीचड़, मरीज परेशान

जारी, प्रतिनिधि। परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का के गृह प्रखंड जारी में बना सामुदायिक अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए राहत लेकर आया है,लेकिन अस्पताल तक पहुंचने की राह अब भी दुश्वार है। आज भी मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण जितेंद सिंह, आदित्य गिरी, मैनेजर भारती,नंद किशोर नंद, पांडु यादव, बीरेंद्र दास, आलम खान, राजू बेक सहित कई लोगों ने बताया कि अस्पताल जाने वाली सड़क पूरी तरह कच्ची है।

बरसात में यह सड़क खेत जैसी दिखाई देती है। जहां बाईक चलाना तो दूर,पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जारी प्रखंड में अस्पताल निर्माण की मांग वर्षों पुरानी थी। जो अब पूरी हो चुकी है, लेकिन अस्पताल तक पक्की सड़क की मांग अब भी अधूरी है। जिला सदस्य दिलीप बड़ाइक कई बार जिला प्रशासन से पक्की सड़क की मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि मरीजों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें