Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsWomen Celebrate Ma Bipadtarini Puja in Galudih During Rath Yatra

गालूडीह में महिलाओं ने किया श्रद्धा पूर्वक मां विपादतारिणी की पूजा

गालूडीह में आषाढ़ माह के पहले शनिवार को महिलाओं ने मां विपादतारिणी की पूजा श्रद्धा पूर्वक की। पूजा गालूडीह के प्राचीन रंकिनी मंदिर और स्थानीय घरों में आयोजित हुई। श्रद्धालुओं ने फल और लाल धागा समर्पित...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSat, 28 June 2025 02:08 PM
share Share
Follow Us on
गालूडीह में महिलाओं ने किया श्रद्धा पूर्वक मां विपादतारिणी की पूजा

गालूडीह। आषाढ़ माह में आयोजित रथ यात्रा के पहला शनिवार को गालूडीह क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा पूर्वक मां विपादतारिनी की पूजा किया।मा विपतारिणी का पूजा गालूडीह प्राचीन रंकिनी मंदिर समेत लोगो के घर में आयोजित हुई, पूजा करने को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी, मां विपादतारिणी की पूजा अर्चना के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पूजा के लिए थाली में लाल धागा, आम,कटहल, जामुन,अंगूर,केला संतरा समेत तेरह प्रकार के फल सजा कर मां विपादतारिण को पड़ोसा गया, घास को लाल धागे में गांठ बांध कर मा को समर्पित किया गया।महुलिया निवासी संतोष सिंह के आवास में हुए मां विपतारिणी के लिए बंगाल से आए पुजारी अमित चक्रवर्ती एवं निशित चक्रवर्ती मंत्रोचारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना किया।

मां विपादतारिणी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख शांति व समृद्धि के साथ परिवार की विपदा से रक्षा की कामना किया, पूजा में समर्पित किया गया लाल धागा महिला एवं पुरुष ने अपने हाथों में बांधा। पौराणिक मान्यता है की मां विपतारिणी पूजा में चढ़ाया गया लाल धागा महिला बाया हाथ में एवं पुरुष दांया हाथ में बांधने से हर विपत्ति से रक्षा मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें