Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsTribute to Dr Syama Prasad Mukherjee on His Death Anniversary in Musabani

मंडल भाजपा ने मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, दी गई श्रद्धांजलि

मुसाबनी में भाजपा मंडल कार्यालय में सोमवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत घोष ने उनके योगदान को याद...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 23 June 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
मंडल भाजपा ने मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, दी गई श्रद्धांजलि

मुसाबनी। मुसाबनी नंबर एक स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में सोमवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले उनकी तस्वीर पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित का श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत घोष ने कहा कि “एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान" का मंत्र देने वाले प्रथम शिक्षाविद मानवता के उपासक, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन, उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद सबसे बड़ा है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया भीमसेन मुर्मू, जगजीत सिंह संधू, मुन्ना सोना, अशोक पासवान, समीर सेनापति, राज, रेणु राज, कार्तिक नायर, डॉ भोलानाथ गोप, राजीव राय, सोनू आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें