चाकुलिया: पुराना सीएचसी भवन परिसर में करंट से अनुबंध पर बहाल एएनएम की मौत
चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना सीएचसी भवन में एएनएम सुकांति मूर्मू की करंट लगने से मौत हो गई। वह बर्डीकानपुर गांव की निवासी थीं और जोड़ाम उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थीं। पति कन्हाई लाल बास्के ने...
चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित पुराना सीएचसी भवन में विगत रात नेशनल हेल्थ मिशन के तहत अनुबंध पर बहाल एएनएम सुकांति मूर्मू (49) की करंट लगने से मौत हो गई। मृत सुकांति मूर्मू प्रखंड क्षेत्र के बर्डीकानपुर गांव की निवासी हैं और जोड़ाम उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर पदस्थापित थीं। पुराना सीएचसी भवन परिसर स्थित क्वार्टर में अपने पति कन्हाई लाल बास्के के साथ रहती थीं। सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।मृत एएनएम के पति ने बताया कि शनिवार की रात किसी कार्य के लिए चाकुलिया रेलवे स्टेशन गए थे।
स्टेशन से वापस लौटे तो कन्हाई की नजर करंट से घायल पत्नी पर गई। कन्हाई लाल बास्के ने बताया कि पत्नी के बगल में स्टैंड फैन गिरा पड़ा था। आशंका है कि विगत तीन दिन हुई बारिश के कारण पंखे में करंट आ गया था। संभावना है कि करंट युक्त पंखा के स्पर्श होने से यह घटना हुई। कान्हाई लाल बास्के ने पास के कर्मियों की मदद से निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जांच के बाद सुकांति को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर रविवार की सुबह विधायक समीर कुमार मोहंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। थाना के एएसआई पीतांबर मंडल भी पहुंचे और लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि सुकांति मुर्मू की मौत करंट से होने होने की संभावना है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, अनुबंध पर बहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने विधायक के समक्ष मृतका के आश्रित को पांच लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।