Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsLand Dispute Resolution Day Held in Baharagora with Officials and Community Leaders

बहरागोड़ा थाना परिसर में आयोजित हुई भूमि विवाद समाधान दिवस,कई मामलों का हुआ निष्पादन

बहरागोड़ा थाना परिसर में भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अंचलाधिकारी राजा राम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं अन्य अधिकारियों ने भूमि से संबंधित विवादों का समाधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 19 June 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
बहरागोड़ा थाना परिसर में आयोजित हुई भूमि विवाद समाधान दिवस,कई मामलों का हुआ निष्पादन

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा थाना परिसर में गुरुवार को भूमि विवाद समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी राजा राम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसमें विभिन्न पंचायत क्षेत्र से आए हुए जमीन संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही जमीन से संबंधित विवादों को कम करने के लिए अधिकारियों द्वारा कई सारे दिशा निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर पूर्णापानी पंचायत के मुखिया पानसरी हांसदा, बनकटा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चैतन सिंह मुंडा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें