झामुमो मुसाबनी प्रखंड समिति का विस्तार, कुणाल षाड़ंगी ने की नई टीम की घोषणा
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुसाबनी प्रखंड समिति का विस्तार किया। केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कार्यकर्ताओं से संगठन और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा पर...
मुसाबनी। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय में झामुमो प्रखंड समिति का विस्तार कर घोषणा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी,कान्हू सामंत, शंकर चंद्र हेंब्रम,प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ,सचिव महेश्वर हांसदा, कोषाध्यक्ष पालु माझी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मारिया दास,पार्वती सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन एवं सरकार के नीति और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम पंचायत एवं प्रखंड कमेटी है। झारखंड राज्य की यह पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और यहां पर कार्यकर्ताओं का विशाल समूह है।
जिससे हम अपने संगठन को जन-जन तक पहुंचा सकते हैं ।कहा सत्ता से लोगों की उम्मीदें बढ़ती है और कुछ लोगों को इससे निराश भी मिलती है ।संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं का यह उत्तरदायित्व है कि वे लोगों की समस्याओं का समाधान करने में अपनी भूमिका निभाएं। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का आक्रोश रैली सिर्फ दिखावा है। झारखंड में भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को बीजेपी पोस्टर बॉय बनाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ रैली निकाल रही है। भाजपा नेताओं को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार 50 लाख महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है ।जो पूरे देश में कहीं नहीं हुआ। युवाओं के लिए आईटी सेक्टर का मार्ग खुला है। राज्य में नियुक्तियां जारी है ।हर कार्यकर्ता को अपने आप को हेमंत सोरेन समझकर झारखंड के विकास के लिए काम करना होगा। झामुमो मुसाबनी प्रखंड समिति में इन्हें मिली जगह-- बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा मुसाबनी प्रखंड समिति का पूर्ण गठन कर इसकी घोषणा की गई। सभी मनोनीत पदाधिकारी का फूल माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने स्वागत किया। इसमें अध्यक्ष प्रधान सोरेन, उपाध्यक्ष रूपक कुमार मंडल, संजीवन पातर ,मितेश हांसदा, मोहम्मद सलीम जावेद को बनाया गया। सचिव महेश्वर हांसदा, सह सचिव कानू टुडू, हरमोहन महतो, साधु हेंब्रम, कोषाध्यक्ष पालू माझी, संगठन सचिव मोहम्मद अफरोज, प्रेस प्रवक्ता गौरांग महाली, कार्यालय सचिव अब्दुल रज़्ज़ाक़ उर्फ झुमरू खान सह सचिव जादू नाथ मार्डी, सोशल मीडिया प्रभारी सोमाय सोरेन, प्रदीप भुंइया, कार्यकारी सदस्य के रूप में सभी 19 पंचायत के अध्यक्ष को जगह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।