Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsFarmers Prepare Fields for Rice Transplanting Amidst Heavy Rain in Chakulia

चाकुलिया: धान की रोपनी के लिए खेत की मिट्टी तैयार करने में जुटे हैं किसान

चाकुलिया प्रखंड के किसान तीन दिन की भारी बारिश के बाद धान की रोपनी के लिए खेतों की जुताई कर रहे हैं। हल और ट्रैक्टरों से जुताई हो रही है, जिससे धान के पौधे हरे भरे हो गए हैं। किसानों का मानना है कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 26 June 2025 03:19 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: धान की रोपनी के लिए खेत की मिट्टी तैयार करने में जुटे हैं किसान

चाकुलिया: पिछले दिनों तीन दिन तक हुई भारी बारिश और उसके बाद से प्रतिदिन रुक रुक कर हो रही बारिश के बीच चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के किसान धान की रोपनी के लिए खेतों की जुताई कर मिट्टी तैयार करने में जुट गए हैं। हल और ट्रैक्टरों से खेत की जुताई हो रही है। यह बारिश खेतों में धान के बिचड़ों के वरदान साबित हुई है और धान के पौधे हरे भरे हैं। जिन किसानों ने समय पर धान के बीज खेतों में डाल दिए थे उनके लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई है।किसानों के मुताबिक अगले 10 दिनों के अंदर खेतों में धान की रोपनी शुरू हो जाएगी।

इसलिए किसान खेतों की जुताई कर मिट्टी तैयार कर रहे हैं। खेतों में पानी भरा है। जुताई के बाद खेतों में खरपतवार सड़ जाएंगे। इसके बाद धान की रोपनी फायदेमंद साबित होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें