Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsWoman Injured by Venomous Creature in Garhwa Admitted to Hospital

विषैले जंतु के काटने से महिला जख्मी

गढ़वा के रारो गांव की सुनीता देवी विषैला जीव के काटने से जख्मी हो गईं। खेत में काम करते समय उसे पैर में काटा गया। परिजनों ने उसे डंडई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
विषैले जंतु के काटने से महिला जख्मी

गढ़वा। डंडई थानांतर्गत रारो गांव निवासी अंबिका पासवान की पत्नी सुनीता देवी विषैला जीव जंतु के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में सुनीता ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रही थी। उसी क्रम में किसी विषैला जंतु ने उसके पैर में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे डंडई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें