Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsThree Seriously Injured in Gadhwa-Ranka Road Bike Accident

बेकाबू बाइक से गिरने से महिला सहित तीन लोग घायल

गढ़वा- रंका मार्ग पर शुक्रवार देर शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रंका थाना क्षेत्र के

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 17 May 2025 04:59 PM
share Share
Follow Us on
बेकाबू बाइक से गिरने से महिला सहित तीन लोग घायल

गढ़वा। गढ़वा-रंका मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम बेकाबू होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रंका थाना क्षेत्र के बरकाडीह गांव निवासी बालेश्वर भुइयां का पुत्र मोतीलाल भुइयां, उसकी पत्नी लीलावती देवी और रमकंडा थाना क्षेत्र के खुरटी टोला निवासी राजकुमार भुइयां का पुत्र कृष्ण भुइयां शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में लीलावती ने बताया कि उसका देवर मुन्नी भुइयां अपने घर से गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव ससुराल आया हुआ था। उसके बाद काम पर ले जाने के लिए संवेदक घर गया था।

संवेदक के कहने पर उसे बुलाने के लिए लोटो गांव आई थी। मुन्नी भुइयां साथ चलने से मना करने पर उक्त तीनों वापस अपने घर लौट रही थी। उसी क्रम में खरडीहा गांव के पास चालक ने बाइक ने अपना नियंत्रण खो दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें