Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsTeen Dies in Bike Accident Near Kasisot River Ranka Incident

सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, दो घायल

रंका, प्रतिनिधि। थानांतर्गत बूढ़ापरास-बांदु चुतरू मुख्य मार्ग पर काशीसोत नदी के पास तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक किशोर की

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 24 May 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, दो घायल

रंका, प्रतिनिधि। रंका के बूढ़ापरास-बांदु चुतरू मुख्य मार्ग पर काशीसोत नदी के पास तीखे मोड़ पर असंतुलित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे किशोर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। मृतक की पहचान परमेश्वर सिंह के 16 वर्षीय पुत्र बुद्ध नारायण सिंह के रूप में की गई है। थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि बुद्ध नारायण अपने दो दोस्त विक्रम मांझी और भुनेश्वर मांझी के साथ एक ही बाइक से बरदरी गांव से शादी समारोह में आर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रहा था। उसी दौरान काशीसोत नदी के पास तीखे मोड़ के पास चालक ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया।

इससे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में बाइक के पीछे बैठा बुद्ध नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया और वह बेहोश हो गया। उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर उसके दोनों मित्र गांव पहुंचे। इसके बाद वे बुद्धनारायण के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन रात को ही घटनास्थल पर पहुंचे। उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुं ने किशोर को अस्पताल लाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के साथ गए किशोरों को भी पुलिस गांव से लाकर अस्पताल में इलाज कराया। साथ ही उनकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें