Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSpecial Havan-Poojan for Shibu Soren s Health in Jharkhand

दिशोम गुरु के स्वास्थ्य लाभ के लिए की पूजा-अर्चना

फोटो संख्या प्रताप तीन - गढ़देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते झामुमो कार्यकर्ता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 07:25 PM
share Share
Follow Us on
दिशोम गुरु के स्वास्थ्य लाभ के लिए की पूजा-अर्चना

गढ़वा/श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए जिला मुख्यालय और श्रीबंशीधर नगर में मंदिरों में शनिवार को विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित गढ़देवी मंदिर में हवन-पूजन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने यज्ञ के माध्यम से मंत्र उच्चारण कर शिबू सोरेन के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर जिला अध्यक्ष शंभु राम, चंदन जायसवाल, रेखा चौबे, आशीष अग्रवाल, मनीष कमलापुरी, दीपमाला कुमारी, राजा सिंह, संजय सिंह छोटू, प्रियम सिंह, अजय सिंह, चंदा देवी, गिरजा देवी, पुष्पा देवी, लीलू देवी, संगीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।

उधर श्रीबंशीधर नगर मंदिर में भी कार्यकर्ताओं ने विशेष हवन पूजन किया। पंडित श्रीकांत मिश्रा व आचार्य सत्यनारायण मिश्रा ने अनुष्ठान कराया। उस दौरान झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव भी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि दिशोम गुरु (शिबू सोरेन) की तबीयत ठीक नहीं है और वह वर्तमान में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। पूजन कार्यक्रम के दौरान मंदिर के प्रधान ट्रस्टी राजेश प्रताप देव, वरिष्ठ झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, कामता प्रसाद, प्रदीप सिंह, कामेश्वर प्रसाद, किरण देवी, उषा देवी, कमलेश मेहता, निर्मल पासवान, मनोज डॉन, बसंत प्रसाद, श्याम सुंदर राम, गोपाल चंद्रवंशी, विमलेश पांडेय, संतोष पांडेय, अनिल कुमार गुप्ता समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें