सांप काटने से अचेत
गढ़वा के चमरही गांव में जुबेदा बीवी सांप के काटने से घायल हो गई। वह अपने घर के पास ईंट हटाने गई थी, तभी सांप ने उसके हाथ में काट लिया। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 09:42 PM

गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के चमरही गांव निवासी अख्तर शेख की पत्नी जुबेदा बीवी शनिवार को सांप काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में जुबेदा के परिजनों ने बताया कि अपने घर के पास रखे ईंट को हटाने गई थी। उसी दौरान सांप ने उसके हाथ में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।