Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSeed Distribution Camp Held in Bhandaariya for Farmers

100 किसानों के बीच धान बीज का वितरण

फोटो भंडरिया एक: शनिवार को शिविर में धान का बीज प्राप्त करते किसान प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को बीज वितरण शिविर का आयोजन कर भंडरिया पंचायत के क

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 05:49 PM
share Share
Follow Us on
100 किसानों के बीच धान बीज का वितरण

भंडरिया, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को बीज वितरण शिविर का आयोजन कर भंडरिया पंचायत के कोरवा, परहिया सहित अन्य जाति के किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। भंडरिया पंचायत के मुखिया विनय सिंह की ओर से कुल 100 किसानों के बीच प्रति किसान तीन किलोग्राम की दर से उन्नत किस्म का धान बीज का वितरण किया गया। मुखिया ने कहा कि इस बीज से किसान खरीफ फसल में बेहतर उत्पादन पा सकेंगे। इस अवसर पर किसानों को सही बीज का चयन करने, आधुनिक तरीके से खेती करने व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बीटीएम शशिकांत शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तत्पर है।

मौके पर सासंद प्रतिनिधि रुप निरंजन सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह, कांग्रेस नेता निर्मल ठाकुर उपमुखिया रविंद्र सिंह, झामुमो नेता रविशंकर कश्यप, किसान मित्र अवधेश उपाध्याय, संतोष प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें