Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsPolice Arrest Two Warrants in Ranka Under Ongoing Operation

रंका पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

रंका में एसपी अमन कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने समकालीन अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में मनोज उरांव और राजेश उरांव शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 21 June 2025 04:50 PM
share Share
Follow Us on
रंका पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

रंका। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने समकालीन अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार वारंटियों में डाले गांव निवासी रामप्रीत उरांव के 39 वर्षीय पुत्र मनोज उरांव और राजनाथ उरांव के 52 वर्षीय पुत्र राजेश उरांव शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी शुक्रवार रात उनके घर से की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बाकी वारंटियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें