Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsPeace Committee Meeting for Muharram Festival Strict Regulations Imposed

पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर: थाना प्रभारी

फोटो मेराल एक: मुहर्रम त्योहार को लेकर थाना परिसर में शनिवार को बैठक करते थाना प्रभारी विष्णु कांत, प्रमुख दीप माला कुमारी व अन्य लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 07:03 PM
share Share
Follow Us on
पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर: थाना प्रभारी

मेराल, प्रतिनिधि। थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी विष्णु कांत की अध्यक्षता में मुहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला परिषद प्रतिनिधि करीब अंसारी ने किया। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सोसल मीडिया पर निगरानी रहेगी। जूलूस में हथियार लेकर आने की अनुमति नहीं है। अपने पूर्व के निर्धारित रास्ते से ही जूलूस और ताजिया- सिपड़ निकालने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की।

मौके पर उपस्थित प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि मुहर्रम में मातम मनाया जाता है। लोग शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। प्रखंड शुरू से ही सामाजिक एकता और समरसता का मिशाल रहा है। उसे कायम रखने की जरूरत है। मौके पर उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, रुपु महतो, उदय कुशवाहा, अतहर अली अंसारी, संजय भगत सहित कई अन्य लोगों ने भी आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही अपने निर्धारित रास्ते से ही जूलूस और ताजिया सिपर निकालने की बात कही। बैठक में सीआई जॉनसन गिद्धि, प्रधान सहायक सुनील कुमार, एसआई रवि कुमार, संजय सिंह, एएसआई अखिलेश्वर सिंह, नीतीश कुमार, रकिबुल अंसारी, अखिलेश्वर तिवारी, मुखिया रामसागर महतो, मंदीप सिंह, हरेंद्र चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें