योग कक्षा नियमित लगाने के लिए जोर
पतंजलि योग समिति के झारखंड राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय ने गढ़वा जिले में प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने योग कक्षाएं लगाने और नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। पांडेय...

मेराल, प्रतिनिधि। पतंजलि योग समिति के झारखंड राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय अपने दो दिवसीय गढ़वा जिला में प्रवास के दौरान रविवार को मेराल पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पतंजलि के प्रखंड कार्यालय समिति के संरक्षक व जिला के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल साह, मुखिया रामसागर महतो, प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा, रविंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिक्षक विनोद कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा के द्वारा फूलमाला और अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठित होकर योग कक्षा लगाने तथा प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि यदि भगवान हमें एक वरदान मांगने का अवसर दें तो हम सभी को हमेशा स्वस्थ रहने का वरदान मांगना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। स्वस्थ रहने से हम अपने सभी काम अच्छे से कर सकते हैं और जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। उसके अलावा, स्वस्थ रहने से हम दूसरों की भी मदद कर सकते हैं। उक्त अवसर पर जिला के नवनियुक्त बीएसटी प्रभारी संतोष कुमार चौबे, जिला मंत्री प्रदीप कुमार, अजय विश्वकर्मा, संजय प्रसाद सहित अन्य कई लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।