Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsNine-Day Shri Ram Katha Begins at Shivala Temple with Musical Presentation

रमना में रामकथा आज से शुरू

रमना के नीचे बाजार शिवाला मंदिर में नव दिवसीय प्रभु श्री रामकथा का आयोजन गुरुवार से शुरू होगा। पंडित श्री दुर्गेश नंदन जी महाराज द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। कथा की शुरुआत शोभा यात्रा से होगी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 25 June 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
रमना में  रामकथा  आज से शुरू

रमना। प्रखंड मुख्यालय स्थित नीचे बाजार शिवाला मंदिर के प्रांगण में नव दिवसीय प्रभु श्री रामकथा का आयोजन गुरुवार से किया जाएगा। जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी डॉ पारसनाथ ने बताया कि प्रयागराज अयोध्या से पधारे पंडित श्री दुर्गेश नंदन जी महाराज की ओर से प्रभु श्री रामकथा की संगीतमय प्रस्तुति गुरुवार से चार जुलाई तक शाम सात बजे से रात दस बजे तक की जायेगी। श्री रामकथा को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उस दौरान स्थानीय सभी मंदिरों में पूजा अर्चना कर कथा की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में बबलू गुप्ता, अर्जुन कुमार, जितेंद्र कुमार, टुनटुन सोनी सहित अन्य लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें