Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsLocal MLA Anant Pratap Dev Visits Villages to Address Grievances and Offer Support

विधायक ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने मृतक परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 28 June 2025 02:58 AM
share Share
Follow Us on
विधायक ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

रमना। क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही समाधान का आश्वासन भी दिया। विधायक ने सर्वप्रथम चुंदी गांव निवासी मृतक रामलखन भुइयां व विकेश कुमार के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया। उसके बाद सिलीदाग गांव निवासी मृतक रूपन राम, पार्वती देवी और सीताराम चंद्रवंशी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक मदद भी की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, विशेश्वर मेहता, रामचंद्र राम, नागेंद्र सिंह, मुन्ना पासवान, संदीप चंद्रवंशी, अनिल गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें